किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामला: IG STF की अगुवाई में SIT जांच तेज, ई-मेल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तमंचा फॉरेंसिक जांच को भेजा

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर/हल्द्वानी।
किसान स्वर्गीय सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। आईजी एसटीएफ के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने मामले की औपचारिक जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को एसआईटी आईटीआई थाने पहुंची, जहां से केस डायरी, ई-मेल से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को लेकर उनका परीक्षण किया गया।
एसआईटी ने मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल फोन सहित अन्य दस्तावेजी साक्ष्य भी अपने कब्जे में ले लिए हैं। घटना में प्रयुक्त तमंचे को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को टीम काठगोदाम थाने पहुंची, जहां से भी आवश्यक अभिलेख और साक्ष्य जुटाए गए।
डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कि इस संवेदनशील मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय एसआईटी का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या से पहले सुखवंत सिंह ने प्रदेश के आला अधिकारियों और विभागों को एक ई-मेल भेजा था, जिसकी एसआईटी गहन जांच कर रही है। ई-मेल में स्थानीय लोगों और कुछ पुलिस अधिकारियों के नामों का उल्लेख करते हुए गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस ई-मेल में 17 अटैचमेंट हैं और इसे 30 ई-मेल आईडी को सीसी किया गया था।
डीजीपी ने यह भी स्पष्ट किया कि आयुक्त कुमाऊं द्वारा मजिस्ट्रेटी जांच अलग से की जा रही है, जबकि इस प्रकरण से जुड़ी सभी प्राथमिकियों की विवेचना एसआईटी ही करेगी। उन्होंने कहा कि एसआईटी सभी तथ्यों और साक्ष्यों का पारदर्शी, निष्पक्ष और गहन परीक्षण कर रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *