शादी का झांसा लेकर युवती का यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर।कोतवाली पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से युवक शादाब पुत्र बाबू खान के द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए गए और अब शादी करने से इनकार कर दिया गया, जिस पर पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और आरोपी शादाब को गिरफ्तार कर लिया है। रुद्रपुर के सीओ प्रशांत कुमार ने बताया आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *