रुद्रपुर में तमंचा लहराकर फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस सक्रिय — आरोपित की तलाश जारी

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। इंटरनेट मीडिया पर शुक्रवार को एक युवक का तमंचा लहराते और फायरिंग करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचते ही हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने तुरंत रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को जांच कर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

वायरल वीडियो रुद्रपुर की सुभाष कॉलोनी निवासी एक युवक का बताया जा रहा है, जो पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में भी गिरफ्तार हो चुका है। वीडियो में युवक हाथ में तमंचा लिए नजर आ रहा है। वह हथियार खोलकर दिखाता है, जिसमें एक कारतूस लोड रहता है, इसके बाद वह तमंचे से हवा में फायरिंग करता है।

 

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, शहर में सनसनी फैल गई। लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू हो गई। वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए।

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच जारी है। पुलिस टीम युवक के ठिकाने का पता लगा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अपील की है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा देने या शेयर करने से बचें, अन्यथा संबंधित के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *