किच्छा कोतवाल बने प्रकाश दानू, सुंदरम पहुंचे सितारगंज, जिले में बड़ा फेरबदल… 

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल किया गया है। गुरुवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने नौ निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक, निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू को पुलिस कार्यालय से कोतवाल किच्छा बनाया गया है, जबकि धीरेंद्र कुमार को कोतवाली किच्छा से पुलिस कार्यालय भेजा गया है। प्रवीण कोश्यारी को कोतवाली बाजपुर से पुलिस कार्यालय रुद्रपुर ट्रांसफर किया गया। वहीं नरेश चौहान को कोतवाली सितारगंज से कोतवाली बाजपुर भेजा गया है। सुंदरम शर्मा को साइबर सेल से हटाकर कोतवाली सितारगंज की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि मनोज दसोनी को कोतवाली खटीमा से शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय रुद्रपुर भेजा गया है। इसके अलावा विजेंद्र शाह को पुलिस लाइन रुद्रपुर से कोतवाली खटीमा। संजय पाठक को एसओजी प्रभारी पद से कोतवाली गदरपुर और जसवीर चौहान को कोतवाली गदरपुर से एसओजी ऊधमसिंहनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *