एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने की कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से मुलाकात — कानून व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर हुई अहम चर्चा

खबरें शेयर करें

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बुधवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों अधिकारियों के बीच जिले की कानून व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और पुलिस-प्रशासनिक समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

 

बैठक में एसएसपी ने जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है और तकनीकी साधनों के माध्यम से निगरानी को सुदृढ़ किया गया है।

 

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने एसएसपी से अपराध नियंत्रण, पर्यटक सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और त्योहारों के दौरान प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय को जरूरी बताया ताकि जनता को त्वरित और पारदर्शी सेवा मिल सके।

 

अधिकारियों के बीच हुई यह बैठक सौहार्दपूर्ण और उपयोगी बताई जा रही है, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने पर विशेष बल दिया गया।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *