ट्रक में रची खौफनाक साजिश: प्रेमी सलमान ने सीमा का गला दबाया, हरिद्वार में जला दी लाश

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर, संवाददाता।

काशीपुर की सीमा खातून का कत्ल उसके ही प्रेमी सलमान ने एक महिला साथी के साथ मिलकर कर दिया। यह हत्या प्रेम, पैसे और प्रतिशोध के तिकोन में रची गई खौफनाक साजिश थी। काशीपुर में ट्रक के अंदर सीमा का गला दबाकर हत्या की गई और फिर पहचान मिटाने के लिए हरिद्वार में शव को डीजल डालकर जला दिया गया।

 

18 अक्टूबर को हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र में हाईवे किनारे एक अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने खुद मौके का निरीक्षण कर कई टीमें जांच में लगाईं। करीब 400 वाहनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें एक सफेद कंटेनर ट्रक (UK18CA-4788) संदिग्ध मिला।

 

ANPR कैमरों से मिली जानकारी के आधार पर ट्रक की लोकेशन काशीपुर में ट्रेस हुई, जहाँ सीमा खातून की गुमशुदगी दर्ज थी। पूछताछ में एक महिला ने खुलासा किया कि सीमा आखिरी बार सलमान के साथ उसी ट्रक में बैठी थी। उसने बताया कि सीमा से उसकी रंजिश थी क्योंकि उसने पहले उसके बेटे को NDPS केस में जेल भिजवाया था।

 

सलमान ने भी स्वीकार किया कि वह सीमा से संबंध तोड़ना चाहता था लेकिन सीमा शादी और पैसों को लेकर दबाव बना रही थी। गुस्से में उसने महिला की मदद से सीमा का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को हरिद्वार ले जाकर जला दिया।

 

हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों — सलमान (30) और महिला पत्नी स्व. नासिर (53) निवासी मझरा लक्ष्मीपुर, काशीपुर — को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक और डीजल की जरीकेन बरामद हुई। ट्रक में हुई हत्या ने दोनों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *