अनुशासनहीनता के आरोप में रोडवेज के दो कर्मचारी निलंबित

खबरें शेयर करें

काशीपुर। उत्तराखण्ड परिवहन निगम ने अनुशासनहीनता और इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक प्रसारण के आरोपों में रोडवेज डिपो के दो परिचालकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मंगलवार को निगम के सहायक महाप्रबंधक राजेन्द्र कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि नियमित परिचालक जितेन्द्र सिंह पुत्र स्व.जय सिंह और मुबीन पुत्र स्व. इसरार हुसैन को सेवा आचरण संहिता एवं निगम सेवा विनियमावली का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने पर निलंबित किया है। आरोप है कि दोनों परिचालक अवकाश पर रहने के बावजूद डिपो परिसर में पहुंचकर इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित कर रहे थे। आदेश के अनुसार निलंबन अवधि में दोनों परिचालकों को केवल जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा, साथ ही अन्य भत्ते तभी स्वीकृत होंगे। जब वे वास्तविक व्यय का प्रमाण प्रस्तुत करेंगे। निगम ने स्पष्ट किया है कि विभाग की छवि धूमिल करने और अनुशासन भंग करने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *