कुछ दिन पहले ही जमानत पर रिहा हुए युवक ने किया फायर, मुकदमा वापसी का बनाया दबाव,मुकदमा दर्ज

खबरें शेयर करें

फिल्म मिर्जापुर बनते जा रहे रूद्रपुर कोतवाली में एक बार फिर गोलीबारी की वारदात सामने आई है, जहां जेल से रिहा बदमाश ने एक युवक पर फायर कर दिया। गनीमत यह रही कि युवक बाल-बाल बच गया। बताया कि अभियुक्त मुकदमा वा पस करने का दबाव बना रहा था,पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जां च शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शिवनगर थाना ट्रांजिटकैप निवासी नि शा ने बताया कि भदईपुरा में सूरज पांडेय नाम का बदमाश प्रवृ ति का युवक रहता है। जो कि कुछ दिन पहले ही जमानत पर रि हा हुआ था। बताया कि अभियुक्त उसके भांजे अंकित से रंजिश र खता है और जेल से छूटने के बाद कई बार मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। बताया कि एक अ क्टूबर की शाम सवा सात बजे जब उसका देवर तीन पानी स्थि त शराब की कैटीन पर बैठा था। तभी सूरज पांडेय अपने साथी वी रा राजपूत,बॉबी चौधरी,उदय शूटर,जय प्रकाश के साथ आता है और अभद्रता करने हुए हाथापाई करता है और साथियों को गोली मारने का आदेश देता। तभी एक युवक ने तमंचा निकाला और सीधे देवर शिप्पी पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली बेहद नज दीक से निकलते हुए दीवार में धंस गई और जैसे देवर भागने की कोशिश करने लगा। तभी अभियुक्तों ने तमंचे की बट से सिर पर वार करना शुरू कर दिया। बावजूद इसके लहुलूहान हालत में युव क ने भागकर अपनी जान बचाई। गोलीकांड की सूचना मिलते ही आवास विकास चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद अभियु क्तों की सरगर्मी से तलाश तेज कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधा र पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *