जिलाधिकारी ने पीडीएनए रिपोर्ट समय से जमा करने के लिए विभागों को निर्देश दिए

खबरें शेयर करें

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रेषित पोस्ट डिजास्टर नीड असेसमेंट पर बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को PDNA  प्रक्रिया और उनके व्यक्तिगत दायित्वों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वायनाड PDNA रिपोर्ट सभी विभागों को भेजी जाए और विभागीय क्षति के अनुसार रिपोर्ट तैयार की जाए।

 

अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने विभागों को PDNA के तहत आपदा के बाद आवश्यकताओं का आकलन करने की दिशा-निर्देश दिए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों की क्षति, पुनर्निर्माण आवश्यकताएं, सामाजिक-आर्थिक प्रभाव और दीर्घकालीन पुनर्वास योजनाओं को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट तैयार करने पर जोर दिया।

 

बैठक में उप नगर आयुक्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लोनिवि, पेयजल, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, विद्युत और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी विभागों को PDNA प्रारूप भरकर यथाशीघ्र जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *