10 साल पुराने प्यार को हाईकोर्ट ने दी मंज़िल, पुलिस सुरक्षा में होंगे सात फेरे

खबरें शेयर करें

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने एक दशक पुरानी प्रेम कहानी को अंजाम तक पहुंचाने का रास्ता साफ कर दिया है। उधम सिंह नगर के युवक और हरियाणा की युवती की शादी अब पुलिस सुरक्षा में होगी। अदालत ने आदेश दिया है कि शादी में किसी भी तरह की बाधा न हो, इसके लिए स्थानीय पुलिस दोनों पक्षों को सुरक्षा मुहैया कराए।

 

मामला तब हाईकोर्ट पहुंचा जब प्रेमिका को उसके परिजनों ने नजरबंद कर रखा था। याचिका पर सुनवाई के दौरान युवती को हरियाणा पुलिस ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया, जबकि प्रेमी व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहा। अदालत ने युवती से सीधा सवाल किया कि क्या वह अपने प्रेमी से विवाह करना चाहती है? इस पर युवती ने साफ कहा कि वह पिछले 10 साल से अपने प्रेमी को जानती है और उसी से शादी करना चाहती है।

 

कोर्ट ने युवती की मां से भी राय जानी। मां ने कहा कि पहले ऐतराज था, लेकिन अब बेटी की खुशी में उनकी भी खुशी है। कोर्ट ने आदेश दिया कि शादी से एक दिन पहले दोनों पक्ष यमुनानगर थाने में हाजिरी देंगे और एसएचओ उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। शादी के दौरान भी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखेगी।

 

अब यह प्रेमी युगल पुलिस की सुरक्षा में सात फेरे लेकर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करेगा।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *