रामबारात में भक्तिमय माहौल, राम-सीता की झांकी ने मोह लिया मन

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। रामलीला महोत्सव के तहत आयोजित भव्य रामबारात में मंगलवार की रात श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती रामबारात का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। आकर्षक झांकियों और मनमोहक प्रस्तुतियों ने लोगों का दिल जीत लिया। रामजी और सीता की झांकी जब निकली तो वातावरण जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भावविभोर हो गए।

 

रामजी की भूमिका मनोज अरोरा और सीता की भूमिका दीपक अग्रवाल ने निभाई। सौरभ राज बेहड़, सचिन मुंजाल, मोहनलाल भुड्डी, नीतिश धीर, विशाल, गौरव जग्गा, प्रेम खुराना, सुभाष तनेजा और ब्रह्मा अनेजा ने विभिन्न पात्रों का शानदार मंचन किया। हास्य कलाकार रामकृष्ण कन्नौजिया, कुक्कू शर्मा, गोगी नरूला और गोला ईदरीसी ने दर्शकों को ठहाकों पर मजबूर किया।

 

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, रामलीला कमेटी अध्यक्ष पवन अग्रवाल, महामंत्री विजय अरोरा, कोषाध्यक्ष सीए अमित गंभीर, समन्वयक नरेश शर्मा समेत चावला परिवार, गाबा परिवार और शहर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंच संचालन वरिष्ठ समाजसेवी हरीश धीर और मंच सचिव विजय जग्गा ने किया। रामबारात का भक्तिमय वातावरण देर रात तक श्रद्धालुओं को बांधे रखा।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *