सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा ने तय की रूपरेखा, बीजेपी कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर, संवाददाता। भाजपा ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, जिला प्रभारी राकेश नैनवाल, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोड़ा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पखवाड़े के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्रदेश महामंत्री चौधरी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा समाजसेवा का पर्व है, जिसमें रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर और खेलकूद जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक कार्यक्रम अनुशासन और उत्साह के साथ आयोजित हो।

 

जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सेवा और विकास का संदेश पहुँचाना है। वहीं विधायक शिव अरोड़ा ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसेवा की भावना से जोड़ा। पार्टी ने दो विशेष अवसरों पर प्रमुख कार्यक्रम भी तय किए हैं—16 सितंबर को मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर सम्मान समारोह और 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। भाजपा नेताओं ने इसे संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *