रामनगर में भ्रामक प्रचार और धमकी के आरोप में ब्लॉगर बिरजू मयाल गिरफ्तार

खबरें शेयर करें

सोशल मीडिया पर झूठे और भ्रामक प्रचार के साथ-साथ जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोपों में ब्लॉगर बिरजू मयाल को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बिरजू मयाल पर पहले से ही कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और वह लगातार सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर लोगों को बदनाम करने और पैसों की अवैध वसूली में संलिप्त था।

पुलिस को 27 जुलाई को रामनगर थाने में एक के बाद एक तीन शिकायतें प्राप्त हुईं।

पहली शिकायत ग्राम ढिकुली निवासी राकेश नैनवाल ने दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने बताया कि बिरजू मयाल ने उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इस पर धारा 351(3)/352 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज हुआ।

दूसरे मामले में वादी दिनेश मेहरा, निवासी शिवलालपुर रामनगर ने बताया कि बिरजू ने ₹10,000 की मांग की, और पैसे न देने पर उन्हें धमकाया। इस पर धारा 308(2)/351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज हुआ।

तीसरी शिकायत भरतपुरी निवासी नीमा देवी ने दी। उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को बिरजू मयाल और उसकी पत्नी के बीच हुए झगड़े में उन्होंने हस्तक्षेप किया, तो बिरजू ने उन्हें गालियां दीं, धमकाया और छेड़छाड़ की। पुलिस ने इस पर धारा 74/115(2)/351(3)/352 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार बिरजू मयाल सोशल मीडिया पर बिना किसी तथ्य के गंभीर आरोप लगाकर लोगों को बदनाम करता था और डराकर उनसे पैसे वसूलता था।

गहन जांच के बाद पुलिस टीम ने 27 जुलाई को रामपुर रोड हाईवे, मंडी गेट के पास से बिरजू मयाल पुत्र उमेद मयाल, निवासी नाथूझाला, कोटाबाग को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक गगन दीप, तारा सिंह राणा, राजकुमारी तथा कांस्टेबल अमित राणा व शेखर शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले की जांच जारी है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *