कृष्णा कॉलोनी में विद्युत चोरी, दो अलग-अलग घरों से अवैध केबिल बरामद

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर, संवाददाता।

ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर क्षेत्र में बिजली चोरी पर रोक लगाने को लेकर विद्युत विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। 9 जुलाई 2025 को अवर अभियंता दीपक शर्मा, सहायक अभियंता सतर्कता अमित चंद्र आर्या और लाइनकर्मियों की टीम ने ट्रांजिट कैंप क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा ग्रीन कॉलोनी व कृष्णा कॉलोनी में छापेमारी की।

इस दौरान दो अलग-अलग परिसरों में विद्युत चोरी का मामला सामने आया।

पहला मामला:

गंगापुर रोड स्थित कृष्णा ग्रीन कॉलोनी में सौरभ सोनकर पुत्र राकेश सोनकर के घर से करीब 9 मीटर 2 कोर केबिल बरामद की गई, जिसे अवैध रूप से विद्युत उपयोग में लाया जा रहा था। चेकिंग के समय श्रीमती रीता सोनकर मौके पर मौजूद थीं।

दूसरा मामला:

वहीं, कृष्णा कॉलोनी रुद्रपुर में रोहित रावत पुत्र जंगनाथ सिंह रावत के परिसर की जांच में 14 मीटर 2 कोर केबिल जब्त की गई, जिसकी पुष्टि श्रीमती सपना (पत्नी) और पड़ोसी प्रेम जी की मौजूदगी में हुई।। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस को आगे की कार्रवाई कि जा रही है..

बिजली विभाग ने साफ किया है कि भविष्य में भी विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *