कार में 37 लीटर की क्षमता, लेकिन पंप से डाल दिया 56 लीटर पेट्रोल

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। नैनीताल रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर अनियमिताओं का मामला सामने आया है। पेट्रोल भरवाने आए एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी कार की टंकी की औसत क्षमता 37 लीटर है, बावजूद इसके पंप कर्मियों ने 56 लीटर पेट्रोल भर दिया। जब पेट्रोल का बिल 5200 रुपए बना, तो उसे शक हुआ। मामले को लेकर व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी।

 

जानकारी के मुताबिक, युवक अपनी कार से पेट्रोल पंप पहुंचा था। उसने पंप कर्मियों से कहा कि टंकी फुल कर दो। थोड़ी देर बाद जब उसने बिल देखा तो उसमें 56 लीटर पेट्रोल भरने का जिक्र था, जिसकी कीमत 5200 रुपए बताई गई। इस पर युवक ने सवाल उठाया कि उसकी कार की टंकी की औसत क्षमता तो महज 37 लीटर है, फिर 56 लीटर पेट्रोल कहां कहां से आ गया।

 

युवक का कहना है कि उसकी गाड़ी में पहले से 5-6 लीटर पेट्रोल मौजूद था। अगर उसमें 56 लीटर पेट्रोल और डाला गया है, तो कुल पेट्रोल की मात्रा 61-62 लीटर होनी चाहिए थी। जबकि बाद में जब मैकेनिक बुलाकर टंकी से पेट्रोल निकाला गया तो केवल 45 लीटर ही पेट्रोल निकला।

 

विवाद बढ़ने पर युवक ने मौके से ही 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए मैकेनिक बुलवाया गया। मैकेनिक की मौजूदगी में जांच की गई, युवक का आरोप है कि इससे पहले वह कई बार पेट्रोल भरवा चुका है, लेकिन कभी भी 3500 रुपए से अधिक का बिल नहीं बना। ऐसे में 56 लीटर पेट्रोल और 5200 रुपए का बिल संदेहास्पद है।

 

युवक ने आशंका जताई है कि इस तरह की गड़बड़ियां पहले भी कई लोगों के साथ हो चुकी होंगी, लेकिन बहुत से लोग इसे नज़रअंदाज कर देते हैं।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *