सड़क पर महिलाएं भी सुरक्षित नहीं! नकाबपोश हमलावरों ने ड्यूटी से लौट रही महिला को बनाया निशाना

खबरें शेयर करें

बुधवार की शाम किच्छा हाईवे पर जो हुआ, उसने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लालपुर के पास दवा कंपनी से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही महिला को नकाबपोश बदमाशों ने बीच सड़क पर घेर लिया और बुरी तरह पीटकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पटेरी थाना पुलभट्टा निवासी निर्मला देवी ने बताया कि जब वह अपनी सहकर्मी और उसके बेटे के साथ घर लौट रही थीं, तभी देवरिया टोल से पहले दो बाइक पर सवार चार नकाबपोशों ने उन्हें रोका और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

घटना के बाद घायल महिला को सीएचसी किच्छा में भर्ती कराया गया। उनके हाथों में गंभीर चोटें आई हैं, इस घटना ने फिर यह सोचने को मजबूर कर दिया है कि जब हाईवे पर, सहकर्मियों के साथ और दिनदहाड़े महिला सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या होगा?

स्थानीय लोगों की मांग है कि पुलिस गश्त को और मजबूत किया जाए और ऐसे बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए ताकि आगे कोई और महिला शिकार न बने।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *