ऐतिहासिक जीत के जश्न में दर्दनाक” भगदड़ में 11 की मौत, गरमाई राजनीति, विपक्ष ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार

खबरें शेयर करें

बेंगलुरु। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ऐतिहासिक जीत का जश्न बुधवार को एक बड़े हादसे में तब्दील हो गया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाली विजय परेड से पहले अचानक मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

आरसीबी की ऐतिहासिक जीत के जश्न में हुए दर्दनाक हादसे पर अब राजनीति तेज हो गई है। जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने इस त्रासदी पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि “इसकी पूरी जिम्मेदारी कर्नाटक सरकार को लेनी चाहिए।”

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने भगदड़ की न्यायिक जांच की मांग की है और कहा कि “लापरवाही से हुई इन मौतों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।” विपक्ष का आरोप है कि सरकार ने पहले ही परेड रद्द कर दी थी, फिर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम नहीं किए गए

 

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के दौरान एक फैन स्टेडियम की दीवार पर चढ़ते समय गिरा और उसका पैर टूट गया। वहीं, आईएएनएस के अनुसार, ट्रैफिक जाम के कारण एम्बुलेंस को घायलों को अस्पताल पहुंचाने में देर हुई, जिससे हालात और बिगड़ गए।

कब्बन पार्क और विधान सौधा मेट्रो स्टेशन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है ताकि भीड़ पर काबू पाया जा सके। घटना के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या प्रशासन भीड़ नियंत्रण में विफल रहा?


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *