सिरौली को लेकर गरमाई सियासत, शुक्ला बोले – कांग्रेस विकास की विरोधी

खबरें शेयर करें

किच्छा। सिरौली कलां को नगर पालिका बनाए जाने के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस जानबूझकर सिरौली का नगरपालिका दर्जा रोकने के लिए अदालत का सहारा ले रही है। मंगलवार को सिरौली वार्ड-19 में जनसभा को संबोधित करते हुए शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस को सिरौली के लोगों की भलाई से नहीं, सिर्फ उनके वोटों से मतलब है। उन्होंने यह भी कहा कि जब वह विधायक थे, तब उन्होंने सिरौली के विकास के लिए नगर पंचायत का दर्जा दिलवाया था, लेकिन कांग्रेस ने इसे रोकने के लिए कोर्ट में रिट डाल दी। पूर्व विधायक ने कांग्रेस को खुले मंच पर बहस की चुनौती भी दी और कहा कि सिरौली के विकास को रोकने वाली ताकतों का वह खुलासा गांव-गांव जाकर करेंगे।

इस दौरान कार्यक्रम में शकील खान, गफ्फार खान, इफ्तार मियां, बाबू अल्वी, खुर्शीद खान, नाजिम मलिक, जीशान खान, इकराम मियां और हारून मलिक समेत कई लोग मौजूद रहे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *