चंदन रामदास को अंतिम विदाई देने पहुंचे सीएम और कई राजनेता

खबरें शेयर करें

देहरादून। कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास को अंतिम विदाई देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी समेत तमाम नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। चंदन राम दास के निधन पर प्रदेश में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है।

गौरतलब है कि वर्ष 2007 में पहला विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद उन्होंने 2012, 2017 और 2022 का चुनाव अपनी सियासी पकड़, कुशल चुनाव प्रबंधन और सीधे और सादगी भरे व्यक्तित्व के कारण जीता था। मंत्रिमंडल के अन्य साथी भी उनके लंबे राजनीतिक अनुभव से प्रभावित होकर उनसे मशविरा और मार्गदर्शन प्राप्त करते थे।

गुरुवार को गमगीन माहौल में उनकी अंत्येष्टि की गई। उनके पुत्र गौरव दास ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में सीएम के साथ ही कई मंत्री, विधायक और समर्थक मौजूद थे। अब उनकी राजनीतिक विरासत कौन संभालेगा, इसकी अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *