जेसीबी गरजी, टूटे अतिक्रमण, कोई रोया, किसी ने सामान ढोया

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर लोकपथ संदेश ब्यूरो

रुद्रपुर में परिवहन निगम की भूमि पर काबिज अतिक्रमणकारियों के घरों पर आखिरकार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो गई। रोडवेज की भूमि पर अतिक्रमण कर बैठे अतिक्रमणकारियों के निर्माण मंगलवार को रोडवेज प्रशासन ने ध्वस्त कर दिए। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में रोडवेज के अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाया। कोर्ट से रोडवेज के पक्ष में फैसला आने के बाद यह अभियान चलाया गया। इसमें करीब एक बीघा में अतिक्रमण ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई की जानी है। पहले दिन पांच पक्के अतिक्रमण हटाए गए।
कार्यालय सहायक महाप्रबंधक की ओर से बीते तीन मार्च को अतिक्रमण हटाने का अंतिम नोटिस जारी किया गया था। इसमें कहा गया था कि पत्र प्राप्ति के तीन के अंदर या 18 मार्च तक अतिक्रमण स्थल को खाली कर दें। मंगलवार को तहसीलदार दिनेश कुटौला और कोतवाल मनोज रतूड़ी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद हल्के विरोध के बीच अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। मंगलवार को जब अतिक्रमण पर जेसीबी चली तो कोई रोता दिखा और कोई सामान ढोता दिखा। अतिक्रमणकारी पड़ोसियों के मकानों में अब सामान रखते नजर आए। कई वाहनों में अपना सामान दूसरी जगह शिफ्ट करते दिखे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *