मालकिन गई यूरोप, घर खंगाल गए चोर, अब पुलिस तलाश रही

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर लोकपथ संदेश ब्यूरो

मकान मालकिन के बेटी के घर विदेश में जाने का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर से हजारों की नगदी और लाखों के जेवरात उड़ा लिए। पड़ोसियों को जब चोरी की जानकारी मिली तो उन्होंने मकान मालकिन को सूचना दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, त्रिलोचन कौर पत्नी स्व.भाजनिक सिंह निवासी आवास विकास बीते तीन मार्च को यूरोप डबिंग आयरलैंड में अपनी बेटी के घर गई थी। इसी बीच मौका पाकर चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर से करीब 50 हजार की नगदी और जेवरात उड़ा लिए। चोरी की जानकारी मिलने पर त्रिलोचन कौर के भतीजे एलाइंस कालोनी निवासी समरवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *