मुख्यमंत्री धामी पहुंचेंगे भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट का नामांकन कराने

खबरें शेयर करें

  • 27 मार्च को भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट कराएंगे नामांकन
  • भाजपा के लोकसभा क्षेत्र संयोजक विवेक सक्सेना ने कहा, ऐतिहासिक होगा नामांकन

रुद्रपुर लोकपथ संदेश ब्यूरो

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय भट्ट के नामांकन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचेंगे। अजय भट्ट 27 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 27 मार्च को नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय सीट के लिए नामांकन का आखिरी दिन है।
भाजपा के लोकसभा क्षेत्र संयोजक विवेक सक्सेना ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के नामांकन लिए भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थक गांधी पार्क में सुबह दस बजे एकत्र होंगे। यहां से जुलूस की शक्ल में मुख्य बाजार, भगत सिंह चौक होते हुए अग्रवाल धर्मशाला वाली गली से काशीपुर बाईपास, सिविल लाइन होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन के दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोकसभा क्षेत्र के जिला अध्यक्ष, सभी भाजपा विधायक मौजूद रहेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर से भी किसी बड़े नेता के आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस बार अजय भट्ट का नामांकन ऐतिहासिक होगा।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *