रुद्रपुर में बारिश का कहर, आधी रात को घरों में घुसा पानी, 200 लोग हुए विस्थापित

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जगतपुरा और मुखर्जीनगर इलाकों में हालात सबसे ज्यादा बिगड़े, जहां आधी रात को घरों में पानी घुस गया। हालात इतने गंभीर हो गए कि करीब 200 लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर रुख करना पड़ा।

रविवार रात से हो रही भारी बारिश ने रुद्रपुर के कई इलाकों को जलमग्न कर दिया है। बुधवार तड़के जगतपुरा और मुखर्जीनगर के घरों में अचानक पानी घुस गया। लोगों ने बताया कि रात करीब दो बजे पानी तेजी से भरना शुरू हुआ, और देखते ही देखते घरों में घुटनों तक पानी आ गया।

(स्थानीय निवासी):

“हम लोग सो ही रहे थे, अचानक पानी भरने लगा। बच्चों और बुजुर्गों को जैसे-तैसे बाहर निकाला। सारा सामान अंदर ही रह गया।”

प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा। कई परिवारों को सुरक्षित रेस्क्यू कर जगतपुरा स्थित बालिका विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल और आज़ादनगर प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए राहत शिविरों में पहुंचाया गया।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *