पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन रुद्रपुर में भी 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस बल के साथ तिरंगे को सलामी दी। एसएसपी मिश्रा ने अपने संबोधन में आजादी के महानायक शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को अविस्मरणीय बताया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस बल का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि सामाजिक अभियानों में भी अग्रणी भूमिका निभाना है। इस अवसर पर एसएसपी ने पुलिस बल को निर्वाचन में निष्पक्षता और नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय सहयोग की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पुलिस को हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखना होगा। इस दौरान एसपी क्राइम नीहारिका तोमर, पुलिस उपाधीक्षक पंतनगर समेत पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *