देहरादून मानसून के दौरान 30 सितंबर तक प्रदेश सरकार के अधिकारी कर्मचारियों को अवकाश नहीं मिलेगा । मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू ने अधिकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। केवल अपरिहार्य परिस्थितियों में ही अवकाश दिया जाएगा । लेकिन अवकाश देते समय उच्चाधिकारी को प्रतिस्थानी की व्यवस्था करनी होगी। प्रदेश सरकार ने यह कदम आपदा की स्थिति में तत्काल राहत देने के लिए उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारी कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। मुख्य सचिव ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिवों, सचिवों, प्रभारी सचिव, मंडलायुक्त, व अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
Related Posts
नेपाली युवती की आत्महत्या मामले में होटल संचालक की जमानत याचिका नामंजूर
ख़बर शेयर करें -सूरत. वेसू की कासा ब्लेन्का होटल में काम करने वाली नेपाली युवती की आत्महत्या के मामले में…
अमरीकी इतिहास के सबसे शक्तिशाली रॉकेट की लॉन्चिंग टली, इस कारण टल गया नासा का आर्टेमिस-1 मिशन
ख़बर शेयर करें -नासा के महत्वाकांक्षी नये मून राकेट (Artemis 1) के प्रक्षेपण की अंतिम तैयारियों के दौरान ईंधन के…
संदिग्ध अवस्था में रेलवे पटरी पर मिला युवक का शव
ख़बर शेयर करें -किच्छा, संवाददाता थाना पुलभट्टा अंतर्गत संदिग्ध अवस्था में रेलवे पटरी पर युवक का शव मिला। पुलिस ने…

