रुद्रपुर। चोरी की दो बाइकों के साथ पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी आशीष भारद्वाज ने मामले का खुलासा किया। बताया कि एचडीएफसी बैंक के सामने से 30 अगस्त को एक बाइक चोरी हो गई थी। इस पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर सीसीटीवी कैमरे खंगाले और बाइक की छानबीन की। पुलिस ने ट्रांजिट कैंप जेपी नगर निवासी सुनील कुमार वर्मा, नारायण कॉलोनी निवासी विवेक कुमार शुक्ला, खेड़ा निवासी दिलीप पासवान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी करने की बात कबूली । आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मई में किच्छा रोड स्थित कोरियर कंपनी के सामने से एक और बाइक चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मोदी मैदान से चोरी की दोनों बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
Related Posts
करतारपुर बंटवारे के वक्त बिछड़े भाई बहन मिले
ख़बर शेयर करें -इस्लामाबाद। भारत के जालंधर में रहने वाले अमरजीत सिंह 1947 में बंटवारे के वक्त अपने परिवार से…
मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, क्यों अलग हो गए थे अखिलेश यादव?
ख़बर शेयर करें -यूपी के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पत्नी का…
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेव वे पर खुलेंगे इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिग स्टेशन, 24 घंटे में चार्ज होंगीं 50 कारें
ख़बर शेयर करें -Delhi Meerut Expressway दिल्ली—मेरठ एक्सप्रेव वे और एनएच 58 पर पेट्रोल पंप की तर्ज पर जल्द ही इलेक्ट्रिक…

