रुद्रपुर: भगवा ध्वज बाईक रैली से भगवा हुआ शहर

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। आज श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य पर 11 किलोमीटर लंबे रूट के अंतर्गत भगवा ध्वज बाईक रैली का आयोजन किया गया। पूरा वातावरण भगवा रंग से सराबोर और जय श्रीराम के उद्घोष गूंज रहा था।

महायज्ञ समय -3.00 बजे फुटबॉल मैदान,ट्रांजिट कैम्प पर हुआ। कार्यक्रम की अगुवाई विधायक शिव अरोरा कर रहे थे। साढ़े चार बजे से रैली फुटबॉल मैदान से शुरू होकर शुक्ला फार्म, इंद्रा चौक, गल्ला मंडी, मुख्य बाजार, बाटा चौक, डीडी चौक, अटरिया मोड़, सिडकुल ढाल होते हुए फुटबॉल मैदान में समाप्त हुई।

प्रभु श्रीराम उत्सव समिति एवं समस्त हिन्दू संगठनों ने रैली में जोर-शोर से हिस्सा लिया। रैली में विधायक शिव अरोरा, भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर, सुशील गावा, वेद ठुकराल, मयंक कक्कड़, सोनू अनेजा, अमित नारंग आदि शामिल थे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *