पूर्णागिरि धाम में तेज रफ्तार वाहन ने श्रद्धालुओं को कुचला, पांच की मौत, मृतकों में दो बिल्सी के निवासी

खबरें शेयर करें

चंपावत। टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम में बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार वाहन ने कई लोगों को कुचल दिया, परिणामस्वरूप पांच लोगों की मौत हो गई और सात लोगों के घायल होने की खबर है। मृतकों में तीन बहराइच और दो बदायूं जिले के बिल्सी के निवासी हैं।

गुरुवार को ठुलीगाड़ के पास यात्री पार्किंग में खड़े बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को टनकपुर अस्पताल लाया गया। कुछ लोगों ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि कुछ घायलों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। मृतकों में बद्री नारायण पुत्र राम लखन उम्र 43 वर्ष, निवासी सौहराव, बहराईच उत्तर प्रदेश, माया राम पुत्र बब्बू (29) सौहराव, बहराईच, रामदेई पत्नी तोता राम( 30) निवासी सौहराव बहराईच , नेत्रावती पुत्री वीर सिंह( 20), निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं और अमरावती पत्नी मोहन सिंह(26) निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं के बताए गए हैं।

घायलों में कौशल्या देवी पत्नी बद्री( 40) निवासी सौहराव कुसुम देवी पत्नी राम सूरत(59) निवासी सहरावत, पार्वती देवी पत्नी लालता प्रसाद(40) निवासी सौहराव , सरोज पुत्री बद्री(04) निवासी सौहराव, राधिका पुत्री बद्री( 05) निवासी सोहराव, प्रियांसी पुत्री मोहन सिंह( 3) निवासी पिण्डा बिल्सी, राम सूरत पुत्र अशरफी( 48) निवासी बहराई शामिल हैं।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *