घर के समीप पेड़ से लटका मिला युवक का शव

खबरें शेयर करें

दिनेशपुर । संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय व्यक्ति ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली । व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया । लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । वहीं मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट की पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार निकटवर्ती गांव आनदखेड़ा निवासी 35 वर्षीय गौरांग मिस्त्री बुधवार की सुबह घर के पास पेड़ से लटका मिला तो गांव में कोहराम मच गया । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतक का एक सात साल का बच्चा है वह पत्नी और बच्चे के साथ गांव में रहता था। व्यक्ति कुछ समय से बीमार चल रहा था । ग्रामीणों के अनुसार मृतक का पत्नी से आये दिन क्लेश रहता था। मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है पुलिस उसकी पड़ताल कर रही है ।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *