किसानों की महापंचायत रोक के बावजूद हजारों पहुंच गए दिल्ली

खबरें शेयर करें

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रोक के बावजूद किसानों की महापंचायत के लिए हजारों प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंचे। लखीमपुर खीरी नरसंहार के पीड़ित किसान परिवारों को इंसाफ, जेलों में बंद किसानों की रिहाई और गृह मंत्री अजय मिश्र टेनी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब 75 किसान संगठन के प्रतिनिधि पहुंचे। इस दौरान राजधानी की सीमाओं पर ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई।

संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य इस महापंचायत के आयोजक आयोजक अभिमन्यु सिंह कोहाङ ने कहा कि पंजाब, हरियाणा व यूपी के किसान दिल्ली आए हैं। उन्होंने कहा महापंचायत सिर्फ 1 दिन के लिए है, पर यह सिर्फ ट्रेलर है।

सरकार ने मांगे नहीं मानी तो पूरी फिल्म दिखाएंगे। वही किसान मोर्चा संयोजक शिवकुमार शर्मा ने कहा,  1 साल में से अधिक समय तक चले किसान आंदोलन में सरकार ने तीन कृषि कानून तो वापस ले लिए,  लेकिन शेष मांगे पूरी नहीं की। उस वक्त अगर आंदोलन 10 दिन और चलता, तो किसानों को दोबारा दिल्ली लौटने की जरूरत नहीं पड़ती ।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *