देहरादून। स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए सचिवालय के दो अपर निजी सचिव निलंबित कर दिए गए हैं । अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन राधा रतूड़ी ने मंगलवार को उनके निलंबन के आदेश जारी किए । पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ ने 10 अगस्त को अपर निजी सचिव गौरव कुमार चौहान को और 12 अगस्त को अपर निजी सचिव सूर्य प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया था। दोनों अपर निजी सचिव प्रोबेशन अवधि में थे। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मंगलवार को दोनों को इस आधार पर निलंबित कर दिया, क्योंकि उत्तराखंड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 2003 के संशोधन के नियम 4 (3) के तहत 48 घंटे से अधिक अवधि तक वह अभिरक्षा में रहे हैं। दोनों आरोपी अपर निजी सचिवों को एसटीएफ ने आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 व 34 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। वर्तमान में दोनों आरोपी अपर निजी सचिव जेल में है। वही इन्हें निलंबित करने की लगातार मांग उठ रही थी।
Related Posts
कांग्रेस: वार्ड 35 में खगोपति बने अध्यक्ष
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। शहर के वार्ड 35 आदर्श इंदिरा बांगाली कालोनी में महानगर कांग्रेस की ओर से आयोजित कांग्रेस…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल पूरे होने पर भाजयुमो ने आयोजित किया नवमतदाता सम्मेलन , कार्यक्रम मुख्यातिथि विधायक शिव अरोरा बोले मोदी राज में देश के युवाओ का भविष्य सुरक्षित
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर । आज जिला भाजपा मुख्यालय रुद्रपुर में महासंपर्क अभियान के निमित्त नवमतदाता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन…
झील से चामुंडा मंदिर तक बनेगा सीसी रोड, विधायक अरोरा ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित झील से चामुंडा मंदिर तक की जर्जर सड़क के निर्माण कार्य…

