उत्तराखंड: स्कूलों में अनिवार्य हुआ मास्क

खबरें शेयर करें

देहरादून। कोरोना की संभावित चौथी लहर को देखते हुए एक बार फिर प्रदेश के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया है। सेनेटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग का भी पालन करना होगा। शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए ये निर्देश दिए हैं।

सभी निजी और सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल में हर कर्मचारी, शिक्षक व बच्चों को मास्क पहनकर आना होगा। बिना मास्क के किसी को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जितना हो सके सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन कराया जाए। आदेश में ये भी कहा गया है कि कोविड को लेकर फिर से स्कूलों में जागरूकता अभियान व्यापक स्तर पर चलाए जाएं, ताकि कोविड के आने वाले खतरे को टाला जा सके।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *