रुद्रपुर: मीना ने प्रशासन से किया पीड़ितों को मदद का आग्रह

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर । उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने कृष्णा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप में बृहस्पतिवार को रसोई गैस रिसाब से हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा दिए जाने और उनकी अधिक से अधिक मदद करने की अपील की है l

श्रीमती शर्मा ने दुर्घटना के बाद कहा कि वह अभी गुजरात में है और दुर्घटना के बाद से वह पीड़ितों के प्रति बहुत चिंतित हैं l इधर श्रीमती शर्मा ने ट्रांजिट कैंप के अपने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से दुर्घटना के बाद बात की और पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने का आहवान भी किया l श्रीमती शर्मा ने पार्षद राजेंद्र निषाद मोनू से भी दूरभाष पर बात कर दुर्घटना के पीड़ितों को प्रशासन से अधिक से अधिक मदद दिलाए जाने का आग्रह किया है l स्वयं श्रीमती शर्मा ने कहा कि वह इस दुख की घड़ी में पीड़ितों के साथ हैं और गुजरात से लौटने के बाद वह पीड़ितों से मुलाकात करेंगी l इधर श्रीमती शर्मा ने दूरभाष पर उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह से बात कर पीड़ितो की हरसंभव मदद करने का आग्रह किया है l


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *