जी 20 की बैठक के लिए पहुंचे विदेशी मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। जी 20 की बैठक हेतु आज दोपहर में पंतनगर एयरपोर्ट पर विदेशी मेहमानों की फ्लाइट पहुंची। जिससे जी-20 समिट में शामिल होने के लिए 17 देशों से 38 प्रतिनिधि पहुंचे। उनके पहुंचने पर टीका लगाया गया। छोलिया नृत्य से उनका स्वागत किया गया। यहां से 20 वीआइपी बसों ये विदेशी मेहमान होटल रेडिशन के लिए रवाना हुए।

जी-20 समिट में शामिल होने के लिए रसिया से चार, नाइजीरिया से दो, रिपब्लिक आफ कोरिया से एक, यूनाइटेड स्टेट आफ अमेरिका से दो, ब्राजिल से एक, पीपुल रिपब्लिक आफ चाइना से दाे, यूनाइटेड किंगडम से पांच, जापान से एक, फ्रांस से तीन, इटली से दो, साऊथ अफ्रीका से तीन, स्पेन से एक, आस्ट्रेलिया से एक, नीदरलैंड से दो, यूरोपियन संघ से दो, सऊदी अरब से चार और कनाडा से दो सहित कुल 38 प्रतिनिधि शामिल हैं।

पंतनगर एयरपोर्ट से बाहर आने पर मेहमानों को तिलक लगाकर उत्तराखंड की टोपी पहनाई गई। इसके बाद छोलिया नृत्य से उनका स्वागत किया गया। यहां से मेहमान जर्मन हेंगर टेंट में गए।

अतिथि पंतनगर एयरपोर्ट से सीधे रुद्रपुर के रेडिसन ब्लू होटल के लिए रवाना हुए। यहां से कुमाऊंनी के साथ अन्य व्यंजनों का लुत्फ लेने के बाद रामनगर के लिए रवाना होंगे।

पंतनगर से रामनगर तक के रूट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रामनगर के ढिकुली में मंगलवार से शुरू होने वाले सम्मेलन के लिए शहर तैयार हो चुका है।

जरूरत के हिसाब से नई सड़कें और डिवाइडर बनाए गए। जेब्रा एवं स्टाप लाइन, इंदिरा चौक एवं डीडी चौक चौराहों का सुंदरीकरण, वेलकम बागान आदि बनाया गया गया। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करीब 1500 पुलिसकर्मी मुस्तैद हैं। साथ ही काफिले में बुलेट प्रूफ कार, जैमर, दंगा नियंत्रण वाहन और एंबुलेंस के साथ ही पुलिस के वाहन भी होंगे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *