काशीपुर: डीजे पर डांस के दौरान हुए झगड़े में गई युवक की जान

खबरें शेयर करें

काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र में होली के दिन डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में बीच बचाव करने आए युवक की हत्या कर दी गई। युवक की मौत के बाद होली के दिन परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन और आसपास के लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने एक हत्यारोपी में को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र खड़कपुर देवीपुरा होली पर कुछ युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। तभी अचानक किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। काशीपुर निवासी नरेश होली में मिलने आया था। नरेश भी डीजे पर डांस करने लगा । इसी दौरान दो पक्षों में झगड़ा होने पर नरेश बीच-बचाव करने लगा। नरेश का हस्तक्षेप लोगों को नागवार गुजरा और उन्होंने नरेश पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।

हमले में नरेश पुत्र चंद्रपाल गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे काशीपुर अस्पताल ले जाया गया। गम्भीर हालत को देखते हुए उसे मुरादाबाद ले रेफर कर दिया गया। शाम को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। जिसके बाद गुस्साएं लोगों ने खड़कपुर देवीपुरा मुख्य मार्ग पर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची तो पुलिस से भी नोकझोंक हो गई। सीओ काशीपुर वंदना वर्मा का कहना है कि हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी अभियुक्त भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *