जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली और लंबित वादों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

खबरें शेयर करें

उधम सिंह नगर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सोमवार को कैम्प कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से मासिक स्टाफ बैठक लेकर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित न्यायालय में बैठकर लंबित वादों का त्वरित निस्तारण करें और आरसीएमएस पोर्टल पर समय पर अपडेट करें।

जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि पुराने वादों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करने और बड़े बकायदारों से सख्ती से वसूली करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आदेश दिया कि बड़े बकायदारों की सूची तहसीलों और नगर निकायों में सार्वजनिक रूप से लगाई जाए। तहसीलदार आरसी वसूली के लिए पूर्ण प्रयास करेंगे और उप जिलाधिकारी भी अपने स्तर पर राजस्व वसूली की समीक्षा करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना वसूली प्रयास के आरसी वापस करने को गंभीरता से लिया जाएगा।

 

जिलाधिकारी ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विभिन्न प्रमाण पत्र समय पर जारी करें। इसके अलावा, चकबंदी और बंदोबस्ती कार्यों में तेजी लाने, सीएम हेल्पलाइन और सीएम जन समर्पण पोर्टल की रिपोर्टिंग, मजिस्ट्रीयल जांच, आयोग संबंधी, रिट याचिका, ऑडिट आपत्तियों और पेंशन प्रकरणों की आख्या समय सीमा के भीतर भेजने के निर्देश दिए।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, तुषार सैनी, गौरव पांडेय, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गणेश आर्या सहित सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *