महिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन हुई खराब, बढ़ी दिक्कतें

खबरें शेयर करें

अल्मोड़ा, संवाददाता। महिला अस्पताल में बुधवार को अल्ट्रासाउंड में तकनीकी खराबी आ गई। इससे अल्ट्रासाउंड जांच ठप पड़ गई। गुरुवार को भी जांच नहीं होने से गर्भवती व अन्य महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जिला अस्पताल के अधीन आने वाले महिला अस्पताल में लंबे समय बाद एक जुलाई से अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मिलनी शुरू हुई। इससे महिलाओं को काफी राहत मिल रही थी। हर दिन 40 से अधिक गर्भवती महिलाएं इसका लाभ उठा रही थी, लेकिन अब फिर से महिलाओं को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। मशीन खराब होने से जांच नहीं हो पा रही है। इससे गर्भवतियों और अन्य महिलाओं को जिला अस्पताल आना पड़ा। इससे जिला अस्पताल में भी लोड काफी बढ़ गया। जांच के लिए महिलाओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ मरीजों को अगले दिन की डेट तक देनी पड़ गई। इस कारण कई महिलाओं ने बेस व निजी अस्पतालों की भी दौड़ लगाई।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *