अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल

खबरें शेयर करें

किच्छा, संवाददाता

मंगलवार को हुई अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए।

बसंत गार्डन से स्कूटी से हाईवे की ओर निकली एक युवती की स्कूटी ई रिक्शा से टकरा गई। इस दौरान रुद्रपुर से आ रही एक बाइक भी ई रिक्शा से टकरा गई। इस घटना में बाईक सवार दो महिलायें सपना व छाठों देवी घायल हो गई। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना में सुरेंद्रपाल निवासी बहेड़ी अपनी पत्नी का रुदपुर से डायलेसिस करवाकर घर लौट रहा था। उसकी पत्नी एम्बुलेंस में थी। जबकि वह अपनी बाइक पर था। रुद्रपुर रोड पर पनचक्की के पास सुरेंद्र की बाइक को एक अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस घटना में सुरेंद्र घायल हो गया। एम्बुलेंस के माध्यम से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *