26 May 2026, Tue

सप्लाई का 1.64 करोड़ भुगतान अटका, धमकी पर FIR दर्ज

Spread the love

रुद्रपुर। पंतनगर सिडकुल स्थित आर्चिडप्लाई इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी को बेल्जियम रजिस्टर्ड कंपनी बीवी लमीनताज से 1.64 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान न मिलने पर मामला पुलिस तक पहुंच गया है।

 

पुलिस के अनुसार, कंपनी के अशोक शर्मा ने तहरीर दी कि उनकी कंपनी प्लॉट संख्या 7, सेक्टर 9, आइआइइ सिडकुल से बीवी लमीनताज को वर्ष 2019 से लगातार ऑर्डर के अनुसार माल की सप्लाई की जाती रही है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में भेजे गए माल का 1,64,18,424 रुपये का भुगतान अब तक नहीं किया गया है।

 

समझौते के मुताबिक, सप्लाई के 90 दिन के भीतर भुगतान न होने पर 18 प्रतिशत वार्षिक ब्याज का प्रावधान है। कंपनी का भारतीय पता अहमदाबाद के बोडकदेव इलाके में स्थित है और इसके पार्टनर संदीप श्यामसुंदर शर्मा हैं।

 

आरोप है कि बकाया भुगतान को लेकर जब कंपनी की ओर से फोन और ई-मेल पर संपर्क किया गया तो संदीप शर्मा ने गाली-गलौज कर धमकी दी और रकम न चुकाने की बात कही। यहां तक कि अब उनके विदेश भागने की भी आशंका जताई जा रही है।

 

शिकायत पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

By A J

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *