तेज रफ्तार ट्रक ने ली जान, शव के कई टुकड़े – चालक फरार, ट्रक जब्त

खबरें शेयर करें

गुरुवार रात ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा रोड हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तीनपानी तिराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे एक अज्ञात पैदल व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक किच्छा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा था और अचानक सामने आए व्यक्ति को रौंदते हुए कई मीटर तक घसीटता चला गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मृतक के शव के टुकड़े तक हो गए।

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

घटना में प्रयुक्त ट्रक में लोहे का स्क्रैप लदा था। उसका अगला नंबर यूपी 44 बीटी 7635 और पिछला नंबर बीआर 246 डी 1979 पाया गया, जिससे वाहन की संदिग्धता पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है..

चालक मौके से फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वहीं मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के थानों को सूचना देकर शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *