रुद्रपुर पुलिस ने तमंचा लहराने वाले युवक को किया गिरफ्तार

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते हुए वायरल हुए युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक नाजायज तमंचा 315 बोर बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालानी कार्रवाई की गई है।

 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, चौकी प्रभारी रम्पुरा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान करीब 9:25 बजे मुखबिर खास ने सूचना दी कि कुछ दिन पूर्व तमंचा लहराते हुए वायरल हुआ युवक विक्रांत कुमार एफएसएल रोड की ओर जा रहा है और उसके पास अवैध तमंचा भी है।

 

सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बताए गए युवक को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसकी लोअर की जेब से एक नाजायज तमंचा 315 बोर बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि यही तमंचा उसकी वायरल वीडियो में था।

 

अभियुक्त की पहचान विक्रांत कुमार पुत्र विकास कुमार सिंह, निवासी हरिमंदिर वाली गली, काशीपुर बाईपास रोड, रुद्रपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बरामद तमंचा चालू अवस्था में है और उसे सील कर कब्जे में लिया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली रुद्रपुर में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *