रुद्रपुर: मंत्री गणेश जोशी की सख्ती – बैठक से गैरहाजिर पूर्ति अधिकारी का वेतन रोका जाएगा

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर, । कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को कृषि, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री का सबसे कड़ा रुख जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चंद तिवारी पर दिखा, जो बैठक से अनुपस्थित पाए गए। मंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि अधिकारी का एक दिन का वेतन रोका जाए।

 

समीक्षा में मंत्री ने लोक निर्माण विभाग को काशीपुर आरओबी सहित क्षतिग्रस्त सड़कों के कार्य मानसून के बाद तत्काल शुरू करने, विद्युत विभाग को विद्यालयों के आसपास लटकते तारों को हटाने, तथा जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को तेज गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि मनरेगा के भुगतान समय से हों और सभी कार्यों की वीडियोग्राफी कराई जाए।

 

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक शिव अरोरा, तिलक राज बेहड़, मेयर विकास शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने सभी विभागों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *