पंतनगर छात्र की संदिग्ध खुदकुशी पर सवाल, विधायक बेहड़ ने मजिस्ट्रेट जांच की मांग

खबरें शेयर करें

पंतनगर- गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय के बी.टेक छात्र की संदिग्ध हालात में हुई खुदकुशी मामले ने तूल पकड़ लिया है। ग्राम दरऊ, किच्छा निवासी 20 वर्षीय नीरज छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसने अंग्रेजी विषय में कमजोर होने के चलते आत्महत्या की, लेकिन परिजन इस कारण को मानने को तैयार नहीं हैं और साजिश की आशंका जता रहे हैं।

शनिवार को किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। परिजनों ने विधायक से न्याय की गुहार लगाई। विधायक बेहड़ ने कहा कि नीरज को पंतनगर विश्वविद्यालय में मेरिट के आधार पर प्रवेश मिला था, जो उसकी प्रतिभा का प्रमाण है। मात्र अंग्रेजी में कमजोरी आत्महत्या का कारण नहीं हो सकता।

उन्होंने जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर को पत्र लिखकर मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराने और यदि किसी प्रकार की लापरवाही या दबाव जिम्मेदार पाया जाए तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *