मिर्ज़ा इंटरनेशनल पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, काशीपुर फैक्ट्री में लगातार छापेमारी

खबरें शेयर करें

काशीपुर। टैक्स चोरी के शक में आयकर विभाग ने देशभर में मिर्ज़ा इंटरनेशनल ग्रुप के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर दी है। यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड और कोलकाता में करीब 45 स्थानों पर यह कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभाग की 10 सदस्यीय टीम पिछले 35 घंटे से काशीपुर के महुवाखेड़ागंज स्थित प्लांट में जांच में जुटी हुई है।

 

छापेमारी के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और फैक्ट्री का हर कोना खंगाला गया। सूत्रों के मुताबिक, फर्जी बिलिंग और बोगस पर्चेज के सबूत मिले हैं। अब तक बड़ी संख्या में दस्तावेज, मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त किए जा चुके हैं। देशभर से करीब 150 अधिकारी इस अभियान में शामिल हैं।

 

कंपनी के एमडी फराज मिर्ज़ा और निदेशकों से पूछताछ भी की जा रही है। गुरुवार सुबह कानपुर हेड ऑफिस से आई टीम ने फैक्ट्री परिसर में छापा मारा था। छापेमारी के दौरान कर्मचारियों के मोबाइल जब्त कर लिए गए थे, जिन्हें शुक्रवार शाम लौटा दिया गया।

 

करीब दो दशक से काशीपुर में संचालित यह यूनिट रेड टेप और थॉमस क्रिक जैसे ब्रांड के जूते और लेदर प्रोडक्ट बनाती है, जिन्हें 24 देशों में निर्यात किया जाता है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही टैक्स चोरी की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *