उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, ऊधमसिंह नगर के कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल 6 अगस्त को बंद

खबरें शेयर करें

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा और गर्जन की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। 6 अगस्त 2025 को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी, सहायता प्राप्त एवं मदरसे सहित कक्षा 1 से 12 तक के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 5 से 9 अगस्त तक उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

इसी के मद्देनजर, विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अंतर्गत आवश्यक सतर्कता और तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *