किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पर फायरिंग, घायल

खबरें शेयर करें

गदरपुर। संवाददाता

किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह चीमा पर देर रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोते समय घर में घुसकर गोली मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। शुक्रवार रात्रि को ग्राम अवादनगर निवासी भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह चीमा देर रात लगभग 2:00 बजे अपने घर मे सो रहे थे तभी अचानक अज्ञात व्यक्ति उनके घर मे घुस आया जिसने जसवीर सिंह चीमा पर फायर झोंक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर पूरे ग्राम में हड़कंप मच गया, परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जहां से गोली चलाने वाला अज्ञात व्यक्ति मौके से फरार हो गया। आनन फानन में जसवीर सिंह को गदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ से उन्हें रेफर कर दिया गया जिसके बाद परिजन उन्हें काशीपुर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही व उनका उपचार चल रहा है। आपको बता दे की जसवीर सिंह चीमा खेमपुर शीट अपनी पत्नी को जिला पंचायत सदस्य के चुनाव की तैयारी करा रहे हैं। फिलहाल मामले की जानकारी गदरपुर पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *