खंड विकास मुख्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, नामांकन प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को खंड विकास मुख्यालय पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया का औचक निरीक्षण किया।

डीएम भदौरिया ने नामांकन के लिए बनाए गए काउंटरों का गहनता से निरीक्षण किया और वहां मौजूद अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित मतदान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि नामांकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने नामांकन के दौरान उम्मीदवारों और समर्थकों की भीड़ को नियंत्रित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने उम्मीदवारों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार दिनेश कुटोला भी मौजूद रहे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *