युवक की आत्महत्या के मामले में दो बहनों पर मुकदमा

खबरें शेयर करें

-मोती झील वृंदावन, मथुरा निवासी पिता के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस

-दोनों बहनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, अल्मोड़ा निवासी हैं आरोपी बहनें

 

रुद्रपुर वरिष्ठ संवाददाता

ट्रांजिट कैंप में वर्ष 2024 में एक युवक की आत्महत्या के मामले में कोर्ट के आदेश पर अल्मोड़ा निवासी दो बहनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मोती झील वृंदावन मथुरा उत्तर प्रदेश निवासी सुनील कुमार ने कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि उनके बेटे विशाल वर्मा की अल्मोड़ा निवासी कविता पांडेय से मोबाइल के जरिए दोस्ती हुई थी। उसकी बहन दिव्या पांडेय की बात भी होती थी। आरोप है दोनों बहनों ने बहला फुसलाकर विशाल को वृंदावन से रुद्रपुर बुलाया। अगस्त, 2024 में विशाल रुद्रपुर आया तो दोनों बहनों ने ट्रांजिट कैंप में उसे किराए का कमरा दिलवाया और दोनों बहनों का कमरे पर आना-जाना लगा रहता था। विशाल और कविता पांडेय में प्रेम प्रसंग था और उनकी शादी की बात हुई थी। 11 अक्टूबर 2024 को विशाल के मित्र कृष्ण मुरारी चौधरी को दोनों बहनों ने मोबाइल पर कॉल कर विशाल की आत्महत्या की सूचना दी। सुनील कुमार का

आरोप है कि कविता, दिव्या पांडेय और उनके परिजनों ने विशाल का मानसिक उत्पीड़न किया। इस पर परेशान होकर उनके बेटे ने आत्महत्या की। शिकायत पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की तो कोर्ट की शरण ली। वहीं ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दोनों बहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *