प्लाट बेच कर धोखाधड़ी करने के आरोप में विक्रेता पर केस दर्ज

खबरें शेयर करें

किच्छा, संवाददाता

प्लाट बेचकर धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलभट्टा पुलिस ने मंडलायुक्त के आदेश पर विक्रेता के खिलाफ केस दर्ज किया है। रूबैद पत्नी सखावत हुसैन सिरौलीकला वार्ड 18 ने मंडलायुक्त को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसने बीते 17 नवंबर को अदील अहमद पुत्र अजीज अहमद निवासी वार्ड 6 किच्छा से तेरह लाख पिचहत्तर हजार रुपये में प्लाट खरीदा था। रजिस्ट्री होने के बाद उसने अदील अहमद से प्लाट की दाखिल खारिज कराने को कहा। अदील ने बताया कि प्लाट पर लोन है। लोन चुकाने के बाद वह दाखिल खारिज करवा देगा। रूबैद ने आरोप लगाया कि दो महीने पहले उसे पता चला कि अदील अहमद ने प्लाट का सौदा अन्य व्यक्ति को कर दिया है। रूबैद के पूछने पर अदील ने उसे प्लाट के पैसे वापस करने की बात कही। आरोप है कि रूबैद के विरोध करने पर अदील ने रजिस्ट्री निरस्त कराने की धमकी दी। रूबैद ने मंडलायुक्त से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने मांग की। मंडलायुक्त के आदेश पर पुलभट्टा पुलिस ने आरोपी विक्रेता के खिलाफ केस दर्ज किया है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *