विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी और ठगी का आरोप

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। विदेश में पढ़ाई का सपना संजोए दो युवकों के साथ लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपी एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थीगणों का कहना है कि वे उच्च शिक्षा हेतु लंदन जाना चाहते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात रुद्रपुर में स्थित एक ओवरसीज फर्म चलाने वाले व्यक्ति से हुई। आरोपी ने भरोसा दिलाकर अलग-अलग माध्यमों से उनसे लाखों रुपये ले लिए। इसमें से अधिकतर रकम बैंक ट्रांजैक्शन और यूपीआई के जरिए दी गई, जबकि कुछ किस्तें नकद भी सौंपी गईं।

 

पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें फर्जी अप्रूवल लेटर दिखाया और उनके जरूरी कागजात व पासपोर्ट भी लंबे समय तक अपने पास रखे। जब रकम और कागजात लौटाने को कहा गया तो आरोपी व उसके सहयोगियों ने अभद्रता की।

 

युवकों का कहना है कि आंशिक रकम लौटाई गई, लेकिन शेष लाखों रुपये अभी तक नहीं दिए गए हैं। पीड़ितों ने पुलिस से शेष धनराशि व दस्तावेज वापस दिलाने और आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *